चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। होली का त्योहार को देखते हुए रेलवे ने चक्रधरपर रेल मंडल के राउरकेला झारसुगुड़ा स्टेशन होकर पटना से चर्लापल्ली के बीच द्विसप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 03253 पटना चल्र्लापल्ली होली स्पेशल ट्रेन 9 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से 13.30 बजे खुलेगी और यह बोकारो स्टील सिटी, रांची , हटिया, हटिया स्टेशन में रुकती हुई राउरकेला 03.00 बजे पहुंचेगी और 03.05 बजे खुलेगी। झारसुगुड़ा में यह 05.00 बजे प. और 05.10 बजे खुलेगी। वहीं यह ट्रेन तीसरे दिन 03.30 बजे चल्र्लापल्ली पहंुचेगी। यह ट्रेन इस बीच कुल 7 फेरे लगाएगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 03254 चल्र्लापल्ली पटना होली स्पेशल ट्रेन 11 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को चल्...