चक्रधरपुर, फरवरी 22 -- राउरकेला। राउरकेला के रघुनाथपाली थाना अंतर्गत सिविल टाउनशिप में आपसी विवाद में शुक्रवार की रात्रि दो दोस्तों ने मिलकर तीसरे दोस्त भागीरथी साहू (38) की चाकू मारकर हत्या कर दी। तीनों एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) हैं। जानकारी के मुताबिक राउरकेला के सिविल टाउनशिप के क्वार्टर नंबर ट्रिपल क्यू 14 में तीन एमआर किराया पर घर लेकर रह रहे थे, बीती रात किसी बात को लेकर तीनों में आपासी विवाद हो गया। इसके बाद दो एमआर ने मिलकर तीसरे भागीरथी साहू (38) की चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। शनिवार को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के नुआगांव के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस फरार दोनों आरोपी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...