जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- ओडिशा के राउरकेला के सेक्टर-19 में हुई लाखों की चोरी के आरोपी को पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। ओडिशा पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से टुइलाडुंगरी निवासी शंभू सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पांच घरों में हुई चोरी में शामिल होने का आरोप है। कुल 40 से 50 लाख रुपये के गहने, नकदी और कीमती सामान चोरी हुए थे। जानकारी के अनुसार, राउरकेला के सेक्टर-19 क्षेत्र में कुछ दिनों पहले लगातार पांच घरों में चोरी हुई थी। घटनाओं के बाद ओडिशा पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की। जांच में तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी चोरी के बाद जमशेदपुर भाग आया है। इसके बाद ओडिशा पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस से संपर्क किया। दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए टुइलाडुंगरी इलाके से आरोपी शंभू सिंह को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.