चक्रधरपुर, दिसम्बर 15 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। रेलवे के द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली पूर्व में शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट की घोषणा की गई ट्रेनों को अपने निर्धारित मार्ग और निर्धारित स्थानों से चलाने और तय स्टेशनों तक चलाने की घोषणा की गई है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18107 राउरकेला जगदलपुर एक्सप्रेस 15 दिसंबर को पूर्व में कोरापुट में शार्ट टर्मिनेट होकर चलने की घोषणा की गई थी लेकन अब वह अपने निर्धारित स्टेशन से चलेगी और तय स्टेशन तक जाएगी। उसी प्रकार 18108 जगदलपुर राउरकेला एक्सप्रेस 16 दिसंबर को कोरापुट से शार्ट ओरिजिनेट होकर चलने की घोषणा की गई थी लेकिन अब वह अपने निर्धारित और तय स्टेशन तक चलेगी। उसी प्रकार इस्टकोस्ट रेलवे से होकर चलने वाली विशाखापतनम केंरेदुल विशाखापतनम पैसेंजर, भुवने...