चक्रधरपुर, फरवरी 11 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा एनआई वर्क के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई मेमू ट्रेनों का परिचालन ठप कर दिया गया था। लेकिन अब रेलवे द्वारा पुन: इन ट्रेनों का 12 फरवरी से परिचालन शुरु करने का निर्णय लिया गया है। 12 फरवरी से पुन: जिन मेमू ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। उसमें 68093 खड़गपुर-झारग्राम एमईएमयू, 68094 झारग्राम-खड़गपुर एमईएमयू, 68023 झारग्राम-पुरुलिया मेमू, 68024 पुरुलिया-झारग्राम एमईएमयू, 68025 चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू,68029 राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू, 68031 झारसुगुड़ा-संबलपुर मेमू, 68032 संबलपुर-झारसुगुड़ा मेमू, 68033 झारसुगुड़ा-संबलपुर मेमू, 68034 संबलपुर-झारसुगुड़ा मेमू, 68030 झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू और 68026 राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू ट्रेन शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...