चक्रधरपुर, अक्टूबर 7 -- राउरकेला। सुंदरगढ़ जिले के बिसरा वन क्षेत्र के बारीबेड़ा गांव के ब्रह्मणटोला में रविवार की रात्रि हाथी के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे इलाज के लिए आरजीएच में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक ब्राह्मण टोली निवासी लक्ष्मण सिंह (47) के घर से पीछे बगान से रविवार की रात्रि आवाज आ रही थी। उसे लगा कि घर के पीछे कोई चोर है और चोरी करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने पीछे का दरबाजा खोला तो देखा कि तीन हाथी हैं, जब तक वह दरबाजा बंद करता हाथी ने उसे पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार सुबह सूचना मिलते ही वन विभाग के बीट इंचार्ज रतिकांत जेना मौके पर पहुचे और घायल लक्ष्मण सिंह को आरजीएच में भर्ती कराया। ग्रामीणों की मानें तो पिछले कुछ दिनों से ओडिशा-झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में 15-20 हाथियों का झुंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.