चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- राउरकेला। झारखंड के सीमावर्ती ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के नुआगांव प्रखंड के गोलदारू गांव में बुधवार सुबह एक हाथी कुआं में गिर गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद हाथी को कुआं से रेस्क्यू किया। कुआं से हाथी निकलते ही जंगल में चला गया। हालांकि वन विभाग की टीम हाथी पर नजर बनाये हुये हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह गोलदारू गांव में स्थित एक कुआं में दंतैल हाथी गिर पड़ा। ग्रामीणों ने हाथी की चिंघाड़ सुनकर कुआं के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हाथीबाड़ी पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कुआं के आसपास से मिट्टी काटकर हटवाया और हाथी को निकलने के लिए रास्ता बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि यह कुआं काफी पुराना है और ग्रामीणों द्वारा पेयजल के लिए खोदा गया ...