पिथौरागढ़, दिसम्बर 9 -- बेरीनाग। राईआगर में देविशा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आगामी 12 दिसम्बर को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। मंगलवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा भण्डारी ने बताया शिविर में रेटिना , मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद पलक, नासूर, भेंगापन के मरीजों की जांच की जाएगी। भण्डारी ने कहा मरीज शिविर में अपने साथ दो आधार कार्ड, आयुष्मान गोल्डन कार्ड लेकर आये। बताया मरीजों के आंखों की स्थिति को देखते हुए उनका हल्द्वानी में निशुल्क उपचार किया जाएगा। भंडारी ने बताया आने-जाने व भोजन की व्यवस्था अस्पताल के ओर से की जाएगी। शिविर में आंसू व पलक सर्जन डॉ. शुभा पांगती, रेटिना सर्जन डॉ. भानु पांगती मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.