महाराजगंज, दिसम्बर 16 -- सिन्दुरिया। सिन्दुरिया क्षेत्र के कंचनपुर में स्थित एक राइस मिल मालिक के पुत्र को पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने बुरी तरह पीट दिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी के साथ राइस मिल जलाने की धमकी दी गई। अशोक कुमार सुल्तानिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह घुघली थाना के नगर पंचायत घुघली वार्ड नंबर नौ का निवासी है। वर्तमान में कंचनपुर चौराहे पर राइस मिल चलाता है और परिसर में ही परिवार रहता है। बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपित मिल में घुस गए और उसके लड़के को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया है कि मिल मालिक अशोक की तहरीर के आधार पर चारो आरोपितों शिव, उसकी पत्नी नाम अज्ञात, अनुज व अरुण के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.