पीलीभीत, अप्रैल 15 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत में राइस मिलों पर गेहूं की सीधी खरीद होने पर रोष जताया गया। यही नहीं किसानों से राइस मिलों पर अलग-अलग मदों में कटौती का भी मुद्दा उठाया गया। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन करने की बात कही गई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की पंचायत तहसील परिसर में जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में पदाधिकारी ने किसानों के विभिन्न समस्याओं को उठाया। इसमें फायर स्टेशन न होने से आग की घटनाओं पर अंकुश न लगने की बात को प्रमुखता के साथ रखा गया। इसके अलावा कहा गया कि राइस मिलों पर गेहूं खरीदने के बाद किसानों से कटौती की जा रही है। पंचायत में पहुंचे उप जिला अधिकारी अजीत प्रताप सिंह को यूनियन पदाधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.