मुरादाबाद, फरवरी 18 -- क्षेत्र के ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में किंडर गार्डन विंग में राइम्स कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी तादात में नन्हें मुन्ने स्कूली बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने राइम्स के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर डायरेक्ट रतीश शर्मा, प्रधानाचार्य स्नेहा शर्मा ने बच्चों की सराहना की। कार्यक्रम में पल्लवी, आयुषी, अंशु, रेखा, रकक्षन्दा, दीपांशी ने सहयोग दिया, अंत में सभी स्कूली बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। बच्चे विभिन्न वेशभूषा पर सजकर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...