भदोही, दिसम्बर 5 -- भदोही, संवाददाता। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह राइफल लिए हुए है। इतना ही नहीं, उसने एक तस्वीर भी जिले के पुलिस विभाग के आला अफसर के साथ खिंचवाई है। एक्स पर कई लोगों ने शुक्रवार एवं गुरुवार की रात फोटो एवं वीडियो को अपलोड करके पुलिस ने शिकायत किया। दुर्गागंज थाने की पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर किसी शादी समारोह की है। उधर, मामले में कार्रवाई में विलंब किए जाने को लेकर लोगों में चर्चाएं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...