कौशाम्बी, जनवरी 3 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पांच से नौ जनवरी के मध्य आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए केन कनवार गांव स्थित धर्मा देवी इंटर कॉलेज के आधा दर्जन निशानेबाज छात्र-छात्राओं की टीम शनिवार को अपने मिशन की ओर रवाना हुई। यह टीम पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या पहुंचेगी, यहां स्टेट कोच के मार्गदर्शन में भोपाल के लिए प्रस्थान करेगी। प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे निशानेबाज छात्र-छात्राओं को रवाना करते समय कॉलेज परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी एवं उप प्रधानाचार्य राम शंकर सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया एवं शुभकामनाओं के लक्ष्य स्थल...