गंगापार, दिसम्बर 25 -- क्षेत्र के मई देवकली जगतपुर स्थित सैनिक पीजी कॉलेज परिसर में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में ज्ञानवर्धन, कौशल विकास एवं उपलब्धियों के उत्सव के रूप में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सैद्धांतिक विषयों की कक्षाओं का आयोजन कर कैडेट्स की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इन कक्षाओं के माध्यम से प्रशिक्षण अवधि में अर्जित अनुभवों को वैचारिक स्पष्टता प्रदान की गई, जिससे कैडेट्स की समझ, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को नया बल मिला। राइफल फायरिंग सत्र में कैडेट्स के साहस, एकाग्रता एवं तकनीकी दक्षता को सुदृढ़ किया गया। सत्र डिप्टी कैम्प कमांडेंट मेजर संतोष जायसवाल की देखरेख में पूर्ण अनुशासन एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप सम्पन्न हुई। कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक हथियार संचालन की विधि, रखरखाव की सूक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.