बांदा, जनवरी 11 -- बांदा। राइफल क्लब मैदान बचाने को लेकर कांग्रेस नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमउद्दीन सिद्दीकी 17 जनवरी से राइफल क्लब मैदान बचाने को मैदान में धरना देंगे। इसको लेकर उन्होंने 16 जनवरी तक की मोहलत दी है कि अगर बीडीए नीलामी निरस्त नहीं करता है तो वह धरना देंगे। राइफल क्लब मैदान बचाने का जिले से लेकर सदन तक में गूंज चुका है। इसको लेकर सपा, कांग्रेस, भाजपा समेत सभी दल कूद पड़े हैं। मैदान की नीलामी रोकने के लिए कोई स्पष्ट आदेश न आने से खिलाड़ियों और राजनेताओं में संशय बरकरार है। शहर के अलीगंज मोहल्ला निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता नसीमउद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि अब शहर में एक मात्र राइफल क्लब मैदान को भी नीलाम किया जा रहा है। यह खिलाड़ियों के साथ जुल्म है। जिसे बांदा की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बीडीए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.