बांदा, जनवरी 7 -- बांदा। संवाददाता राइफल क्लब मैदान बचाने के लिए कई विपक्षी राजनीतिक दल व समाजसेवी संगठन आगे आ चुके हैं और विरोध प्रदर्शन के जरिए नीलामी रोकने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, अब भाजपा से सदर विधायक भी इसमें कूद पड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व मंडलायुक्त को पत्र लिखकर मैदान की नीलामी रोकने का अनुरोध किया। साथ ही इसे खिलाड़ियों के लिए विकसित किए जाने की मांग की। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में राइफल क्लब मैदान स्थित है। यह इकलौता खेल मैदान बचा हुआ है। इस मैदान में मेजर ध्यानचंद, सुरेश रैना, पीयूष चावला, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह जैसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। विकास प्राधिकरण द्वारा इसे नीलाम किया जा रहा है। 21 जनवरी को नीलामी की तिथि निर्धारित...