कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर। 15वीं स्व. केएस सक्सेना क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें राइडर्स एकादश को चार विकेट से पराजित कर जिमखाना एकादश ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में राइडर्स एकादश ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 231 रन बनाए। टीम की ओर से शाश्वत ने 51 रन, अब्दुल ने 37 रन और लवीश ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में अखिलेश ने तीन, अभिनव, राहुल व दिव्यांशु ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में जिमखाना एकादश ने 34.3 ओवर में छह विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से अभिनव ने 46 रन, अर्पित ने 76 रन और राहुल ने 68 रन की शानदार पारी खेली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.