गाज़ियाबाद, फरवरी 4 -- गाजियाबाद। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को वीकडे न्यू सीजन 4 क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच खेला गया। राइजिंग स्टार्स और हिंडन हरिकेन्स के बीच मुकाबला हुआ जिसमें राइजिंग स्टार्स ने एक रन से मैच जीत लिया। टॉस जीतकर राइजिंग स्टार्स ने बल्लेबाजी करके 18 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हिंडन हरिकेन्स की टीम 18 ओवर में आठ विकेट खोकर 151 रन बना पाई और मात्र एक रन से हार गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...