कानपुर, दिसम्बर 28 -- कानपुर। श्री ओमर वैश्य युवा परिवार की ओर से ओमर प्रीमियर लीग (ओपीएल) सीजन-7 में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में राइजिंग पुष्पा इलेवन ने बाहुबली बिट्स को छह विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में दबंग डेयरडेविल्स ने केजीएफ सुपर किंग्स को 76 रन से हराया। किदवई नगर स्थित केके इंटर कॉलेज मैदान पर खेले गए पहले मैच में बाहुबली बिट्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 103 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम गुप्ता ने 27 रन व सुमित ओमर ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में उत्कर्ष व हर्षित ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में राइजिंग पुष्पा इलेवन ने 14.2 ओवर में 104 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अमरपत गुप्ता ने 56 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में यश ने दो विकेट लिया। अमरपत गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मैच में दबंग डेयरडेविल्स न...