कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ओमर प्रीमियर लीग सीजन-2 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। फूलबाग स्थित ओईएफ मैदान परमैच में सनसाइन सिंघम की टीम ने राइजिंग पुष्पा को 71 रन से हराकर खिताब जीता। सनसाइन सिंघम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। टीम की ओर से मयंक ओमर ने नाबाद 75 रन, रौनक गुप्ता ने 49 रन, गोविंद ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में मनीष, हर्षित व सुप्रीत गुप्ता ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी राइजिंग पुष्पा की पूरी टीम 19.5 ओवर में 124 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से मनीष ने 40 रन, अमरपत गुप्ता ने 30 रन व उत्कर्ष ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम गुप्ता, मयंक ओमर ने तीन-तीन विकेट लिये। मयंक ओमर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विधायक अमिताभ बाजपेई, पार्षद आदर्श गुप्ता, संघ के संर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.