नैनीताल, मार्च 25 -- गरमपानी। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में पीएम श्री विद्यालय योजना के तहत मंगलवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 200 मीटर की दौड़, खोखो प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत ने बच्चों से कहा कि खेल जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने बच्चों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने को कहा। प्रधानाचार्य डॉ. संजीव अहलावत ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को आगामी वार्षिकोत्सव के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ताड़ीखेत में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा जोशी ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन और मानसिक परिवर्तनों के परिणाम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.