रुडकी, दिसम्बर 13 -- जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी शैलेश अमोली ने कहा कि खेलकूद और रचनात्मक कार्यों से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। इसके साथ-साथ छात्र छात्राएं खेलों में विशेष प्रदर्शन कर अपना भविष्य बना सकते हैं। जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी शैलेश चमोली ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहुण में निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किताबी शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक कार्य और खेलकूद भी आवश्यक है। रचनात्मक कार्य करने और खेलकूद से छात्र-छात्राओं का मानसिक और शारीरिक विकास भी होता है। इस मौके पर उन्होंने कॉलेज के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर खाना खाकर खाने की गुणवत्ता भी जांची। बाद में उन्होंने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर पूजा नेगी, वृ...