रामनगर, दिसम्बर 16 -- रामनगर। राइंका रामनगर के छात्रों को आईटी के विभिन्न विभागों के अनुभव के उद्देश्य से मंगलवार को शैक्षिक भ्रमण को आईआईएम काशीपुर ले जाया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने कंप्यूटर विषय की महत्ता को जाना। यहां भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भारत भूषण जोशी, प्रधानाचार्य अजय कुमार धस्माना, अजय कुमार, हिमांशी, बसंती, महेंद्र कुमार, सुनील सैनी, दीपक पांडे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...