नैनीताल, दिसम्बर 16 -- गरमपानी। पीएमश्री विद्यालय योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज भुजान के 11वीं और 12वीं कक्षा के वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक फील्ड विजिट कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मानसखंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा, ओरियोन मेटल फैक्ट्री ताड़ीखेत, कुमाऊं रेजीमेंट युद्ध संग्रहालय रानीखेत, कैंची धाम और काकड़ीघाट का भ्रमण किया। फील्ड विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने-अपने विषयों से संबंधित तथ्यों को व्यवहारिक रूप से समझाना, उनमें आवश्यक कौशल का विकास करना और क्षेत्र के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक स्थलों से परिचित कराना रहा। छात्रों के दल को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव अहलावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विज्ञान वर्ग के दल का नेतृत्व भूपेंद्र कुमार, दीपक सिंह व दीपा बुधौड़...