बागेश्वर, फरवरी 4 -- जिले के अंतिम छोर पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पी.एस. डसीला स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज देवतोली में बुधवार को विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय में कौशलम कार्यक्रम के तहत स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित कर भविष्य में आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत छात्रों को अपने कौशल और हुनर को आय सृजन से जोड़ने के लिए अभी से तैयार किया जा रहा है। प्रधानाचार्य गोकुलानंद कांडपाल ने बताया कि विद्यार्थियों ने समूह बनाकर चाय, पकोड़ी, गोलगप्पे सहित विभिन्न स्थानीय उत्पादों की हाट लगाई, जिसमें अभिभावकों ने भी भाग लिया। इस आयोजन से विद्यार्थियों को आय सृजन का व्यावहारिक अनुभव मिला, जो उनके भविष्य में उपयोगी सिद्ध होगा। इस मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.