मधुबनी, मई 31 -- राजनगर,एक प्रतिनिधि। राजनगर के रांटी में राजकीय कल्याण छात्रावास का निर्माण होगा। इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है। चयनित जमीन करीब एक एकड़ है। जो राजनगर अंचल क्षेत्र के रांटी मौजा में है। छात्रावास बनाने की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग को दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रस्तावित छात्रावास सौ बेड वाला होगा। सीओ कुमार अभिषेक ने यह जानकारी दी। बताया कि अनु जाति एवं अनु जनजाति कल्याण विभाग के पहल पर राजकीय कल्याण छात्रावास का निर्माण होगा। छात्रावास के लिए रांटी मौजा स्थित 96 डिसमिल भूखंड को चिन्हित किया गया है। चयनित जमीन सड़क मार्ग से जुड़ा होने के साथ-साथ अन्य सभी मानक के अनुरूप पाया गया है। जिसके बाद अंचल स्तर से अभिलेख तैयार कर स्वीकृति एवं अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन के पास भेज दिया गया है। सीओ के मुताबिक उक्त भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.