रांची, अक्टूबर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय, बरियातू के सभागार में शनिवार को जिलास्तरीय रांची स्पीक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न प्रखंडों से चयनित 40 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। विभिन्न ससमयिक विषयों पर केंद्रित भाषण में छात्रों ने अपनी वाक्पटुता और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम पेश किया। मुख्य अतिथि झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने इसे राज्यस्तर पर विस्तारित करने की घोषणा की। कहा कि अगले वर्ष से इसे पूरे झारखंड राज्य में विस्तारित रूप में आयोजित कराया जाएगा। उन्होंने चयनित बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं विजेता ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के प्रणेता एवं मुख्य संयोजक डीएसई बादल राज ने रांची स्पीक्स की एक वर्ष की गौरवशाली यात्रा की उपलब्धियों, नवाचारों और प्रभाव को आकर्षक पीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.