रांची, जनवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलमंडल अंतर्गत रांची स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग के लिए किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को बुधवार देर रात को पूरा कर लिया गया। इस कार्य के पूरा होने से रेल संरचना के आधुनिकीरण, परिचालन क्षमता में वृद्धि, यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम व समयबद्ध रेल सेवा उपलब्ध कराने की संभावना बढ़ गई। नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के दौरान अस्थायी रूप से रद्द व आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनों को गुरुवार से चरणबद्ध रूप से अपने निर्धारित मार्ग व समयानुसार सामान्य कर दिया गया। जो ट्रेनें रद्द थीं या आंशिक समापन किया गया था, उसका दोबारा परिचालन प्रारंभ कर दिया गया। सामान्य रूप से चलने वाली ट्रेनें - खड़गपुर-रांची-खड़गपुर एक्सप्रेस - धनबाद-रांची-धनबाद एक्सप्रेस - रांची-भागलपुर-रांची एक्सप्रेस - दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस - व...