रांची, जुलाई 1 -- एक से छह जुलाई तक राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। यह अलर्ट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के द्वारा जारी किया गया है। इसके तहत भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। एक जुलाई को पश्चिमी भाग पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, दो जुलाई को उत्तरी-मध्य भाग के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में भारी बारिश के साथ वज्रपात होने का पूर्वानुमान है। यह स्थिति इन इलाकों में चार जुलाई तक बनी रहेगी। इसके बाद पांच और छह जुलाई को उत्तर-पूर्वी भाग के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज में भारी बारिश व वज्रपात होने की संभावना है।जून में टूटने लगा झारखंड में बारिश का रिकार्ड जून माह में हो रही लगातार बारिश झारखंड में अब र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.