वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडिनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद की रांची स्थित फॅर्म शैली ट्रैडर्स से पूर्वांचल में कागजों पर करोड़ों का माल खपाया गया है। यह खुलासा एसआईटी की जांच में हुआ है। ई-वे बिल की जांच में अब तक 50 फीसदी से अधिक वाहन तो पूर्वांचल में आए ही नहीं हैं। एसआईटी शैली ट्रेडर्स के कागजात चेक कर रही है। इसमें शैली ट्रेडर्स से वाराणसी, चंदौली एवं आसपास के जिलों में पंजीकृत फर्मों पर जो माल डिलीवरी के लिए दर्शाया गया है, उनके ई-वे बिल जांचे जा रहे हैं। इसमें अजब-गजब गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। करीब 50 फीसदी मालवाहकों के नंबर, जीपीएस से उनका लोकेशन ट्रैक कराया गया। टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इसमें ये वाहन टोल प्लाजा क्रास नहीं किए हैं। माल कहां...