नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रांची से दिल्ली आ रहा एक विमान झारखंड के चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का 'बीचक्राफ्ट सी 90 विमान' एक मरीज को लेकर आ रहा था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक बयान में हादसे की जानकारी दी। बताया कि विमान में दो क्रू सदस्यों समेत कुल सात लोग सवार थे। विमान ने रांची से शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद शाम 7:34 बजे कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क स्थापित होने के बाद अचानक विमान का संपर्क और रडार सिग्नल टूट गया। डीजीसीए के अनुसार, वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व दिशा में विमान से संपर्क पूरी तरह समाप्त हो गया था। इसके बाद पता चला कि चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प...