वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी में सिद्धार्थनगर से नेपाल की सीमा से मंगलवार को गिरफ्तार विकास सिंह नरवे, अंकित श्रीवास्तव और आकाश पाठक को बुधवार को जेल भेज दिया गया। मामले में डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि तीनों से पूछताछ में सामने आया है कि रांची स्थित भोला प्रसाद की फर्म शैली ट्रेडर्स से थोक में सिरप खरीदी जाती थी। यह खरीद पूर्वांचल के फर्मों के नाम पर होती थी लेकिन माल यहां न मंगाकर त्रिपुरा और प.बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजा जाता था। उन्होंने बताया कि विकास सिंह ने बड़ागांव में देवनाथ फार्मेसी नाम से फर्म खोली और करीब 17 करोड़ का अवैध कारोबार किया। वहीं विकास के खास अंकित ने भी लगभग इतने का ही कारोबार किया है। दोनों की फर्म से छह-छह लाख शीशियों का कागजों पर का...