रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लगातार चौथे दिन शनिवार को भी इंडिगो के विमानों के रद्द होने का सिलसिला जारी रहा। सात विमानों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई और एयरपोर्ट पर गहमागहमी के हालात बने रहे। अपने गंतव्य तक पहुंचने की यात्रियों को दूसरे विमान का सहारा लेना पड़ा। लेकिन इसके लिए उन्हें भारी-भरकम किराया चुकाना पड़ा। करीब 33 से 39 हजार रुपए में सीट बुक कराकर मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली तक का लोगों ने सफर तय किया। हालांकि रांची से इन शहरों का किराया 6,000 से 7,500 रुपए तक रहता है। परेशान करने वाली बात है कि नौ दिसंबर की यात्रा के लिए भी इन विमानों में 20 से 25 हजार रुपए किराया लिया जा रहा है। बताया गया कि शनिवार सुबह में चार विमान रांची पहुंचे और वापसी भी की। लेकिन इसके बाद दोपहर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.