रांची, दिसम्बर 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को भी इंडिगो एयरलाइंस की तीन विमान सेवाएं रद्द रहीं। पायलट और क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रहे इंडिगो एयरलाइंस की दोपहर 2:15 बजे, रात 7:20 बजे हैदराबाद-रांची-हैदराबाद और रात 8:30 बजे दिल्ली-रांची-दिल्ली विमान सेवाएं रद्द कर दी गईं। जबकि, इस एयरलाइंस की अन्य सभी सेक्टरों के बीच विमान सामान्य रूप से आवाजही कर रहे हैं। इंडिगो एयरलाइंस के अनुसार, सोमवार की रात 7 बजे तक 15 में से 12 विमान सेवाएं रांची आकर प्रस्थान कर चुकी हैं। इनमें कोलकाता, पुणे, दिल्ली, हैदराबाद, पटना, अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु से आवाजाही करने वाली विमान सेवाएं शामिल हैं। शेष बचे कोलकाता, रांची, भुवनेश्वर और बेंगलुरु की सेवा तकरीबन समय पर आने की सूचना दी गई है। इन तीन विमान से सफर करने वाले यात...