रामगढ़, फरवरी 7 -- केदला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड अंतर्गत केदला में राज्य स्तरीय गठित टीम ने मोडल वूमेन फ्रेंडली ग्राम पंचायत के अंतर्गत केदला मध्य पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम मे स्टेट टीम की ओर से आई सलोनी सिंह ने पीएआई पोर्टल पर भरे गए डीसीएफ क्वार्टर थ्री डाटा का सत्यापन किया। वहीं मौके पर मौजूद पंचायत स्तरीय सभी विभागों के कर्मियों को डाटा एंट्री से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया डाटा को कैसे मान्य करना, रिकॉर्ड रखते हुए दस्तावेजीकरण से संबंधित सभी विभागों के डाटा को करना और ससमय डाटा प्रविष्टि करने संबंधित जानकारी भी पंचायत कर्मियों को दी गई। बैठक में मुख्य रुप से राज्य स्तर से आए निरीक्षण टीम मे सलोनी सिंह, अजित कुमार, पंचायत की मुखिया पूजा सिंह, वार्ड सदस्य विजय कुमार, प्रखंड ...