रांची, अप्रैल 12 -- झारखंड के 10 जिलों में में अगले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अगले चार दिनों तक रांची समेत राज्य के बाकी जिलों में हवा के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। सबसे अधिक बारिश बोकारो के चंद्रपुरा में 56.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं दुमका, गोड्डा, देवघर, गिरिडीह, रामगढ़, मेदनीनगर, पाकुड़ समेत राज्य के सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। रांची में 9.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण रात के तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आई है। देखतापमान में अगले दो दिनों दो से तीन डिग्री और गिरावट की संभावना है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सरायकेला का 37.9 डिग्री और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.