रांची, अगस्त 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में 16 और 17 अगस्त को मौसम आम तौर पर साफ रहेगा। इस बीच कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। 18 से राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। इस बीच राज्य के अधिकांश भागों में हल्के से मध्य दर्जे की बारिश होगी। हालांकि राज्य में अगले चार दिन तक गरज और तेज हवा के साथ कहीं कहीं वज्रपात हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के दक्षिणी और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय भागों पर निम्न दबाव क्षेत्र कायम है। यह पश्चिम और उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी के असर से झारखंड में भी बादल छा रहे हैं और बारिश हो रही है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम सामान्य रहा। राजमहल में सबसे अधिक 56 मिमी बारिश हुई। धनबाद में 34.8 मिमी, रामगढ़ में 26, बोकारो 21 मिमी, पूर्वी सिंहभूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.