रांची, जनवरी 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत राज्य में 16 जनवरी के बाद से शीतलहर का असर कम होने की संभावना है। मौसम में बदलाव होने के साथ सर्द हवा के रूख में भी बदलाव होगा। बुधवार और गुरुवार को राज्य के आधे से अधिक जिलों में शीतलहर का असर रहेगा। रात को कनकनी के साथ ठंड बरकरार रहेगा। मौसम विभाग ने दोनों दिन इन 13 जिलों के लिए शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम आदि जिलों में कुहासे का येलो अलर्ट रहेगा। विभाग के मुताबिक, राज्य में कुहासे में कमी आ रही है। रांची में भी सुबह में कुहासे कम होने लगी है। संताल में यह अभी भी कुछ जिलों में कायम है। देवघर में मंगलवार को कुहासे की दृश्यता 800 मीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.