रांची, नवम्बर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के आसमान से बादल पूरी तरह गायब होते ही ठंड बढ़ गई है। रात के तापमान में तेजी से कमी आ रही है। पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान करीब चार से पांच डिग्री नीचे गिर गया है। रांची का सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री था, जो तीन डिग्री से अधिक गिरकर 15 पर पहुंच गया। इससे बुधवार की सुबह ठंड और कनकनी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों में सुबह में धुंध बढ़ने के साथ पारा और नीचे गिर सकता है। इस दौरान न्यूनतम पारे में और गिरावट हो सकती है। इससे तापमान 13.0 या इससे कम रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। पूरे राज्य में यह एक से दो डिग्री के बीच है। वहीं, एक-दो जिलों को छोड़कर अधिकतम तापमान अभी सामान्य से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.