रांची, अक्टूबर 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। छठ महापर्व से ठीक पहले झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में मौसम करवट लेने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने छठ के समय सुबह में धुंध और उसके बाद हल्के बादलों के छाए रहने की आशंका जताई है, साथ ही हल्के दर्जे की बारिश भी हो सकती है। विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक सुबह कोहरा रहेगा, जिसके बाद आंशिक बादल छाएंगे और मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। हालांकि, 25 और 26 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना है। इससे छठ की तैयारियों में जुटे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन जिलों में बरस सकते हैं बादल बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.