रांची, दिसम्बर 12 -- रांची। रांची के सदर अस्पताल ने तीन नई उपलब्धियां हासिल की हैं। अस्पताल को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार की श्रेणी में पहला स्थान मिला है। वहीं, मेजर सर्जरी के मामले में भी यह अस्पताल प्रथम स्थान पर आया है। इसके अलावा नॉन कॉम्युनिकेबल डिजीज की स्क्रीनिंग के मामले में भी रांची जिले को पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार अभियान निदेशक ने रांची सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारियों को सौंपा। बता दें कि इससे पहले भी रांची सदर अस्पताल को कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...