रांची, जनवरी 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) में विलंब शैक्षणिक सत्र के मुद्दे पर मंगलवार को अबुआ अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ डीके सिंह का घेराव किया। मंच के छात्र मामलों के समन्वक अभिषेक शुक्ला ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कैलेंडर पूरी तरह से विफल है। स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 (रेगुलर कोर्स) की नामांकन प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार इस सत्र की सेमेस्टर-2 की परीक्षा अब तक हो जानी चाहिए थी। यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण दाखिले में अनुचित विलंब हो रहा है। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को झेलना पड़ रहा है। वहीं, प्रदर्शन कर रहे मंच के दूसरे सदस्यों ने भी कहा कि स्नातक सत्रों की स्थिति भी चिंताजनक बनी है। स्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.