रांची, अक्टूबर 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकैट्री (सीआईपी) और रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के सहयोग से 'वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे' पर गुरुवार को सीआईपी परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की थीम नर्चरिंग वेल बीइंग: टुवर्ड्स सेंटर फॉर हैप्पीनेस एंड वेलनेस थी। कार्यशाला में घोषणा की गई कि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीके सिंह की पहल पर विश्वविद्यालय में जल्द ही एक 'हैप्पीनेस सेंटर' की स्थापना की जाएगी, जिसमें सीआईपी भी सहयोग करेगा। मुख्य अतिथि एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नितिन मदन कुलकर्णी ने हैप्पीनेस सेंटर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के छात्रों में सोशल मीडिया का एक्सपोजर इतना अधिक हो गया है कि वे वास्तविक दुनिया और संबंधों से दूर हो रहे हैं, जिसके कारण वे मानसिक तनाव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.