रांची, जुलाई 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) के कुलपति डॉ डीके सिंह ने रांची विश्वविद्यालय के नए प्रभारी कुलपति के रूप में गुरुवार को योगदान दिया। योगदान देने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नए पाठ्यक्रम शुरू करने और समय पर परीक्षा आयोजित करने व रिजल्ट प्रकाशन पर जोर दिया। शुक्रवार दोपहर 3 बजे कुलपति सभी संकाय के डीन और विभागाध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.