रांची, अगस्त 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बुधवार को शोकसभा आयोजित की गई। इसमें प्रभारी कुलपति प्रो डीके सिंह सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन के नायक पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर प्रॉक्टर डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, रजिस्ट्रार डॉ गुरुचरण साहू, डीआर-1 डॉ प्रीतम कुमार, डीआर-2 अजय लकड़ा व अन्य अधिकारियों से सहित नवीन चंचल, अर्जुन राम, बिरेंद्र वर्मा व अन्य शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.