रांची, नवम्बर 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर पीजी विभाग युवा महोत्सव रुनु-झुनु 2025-26 का भव्य समापन शनिवार को आर्यभट्ट प्रेक्षागृह में हुआ। समापन समारोह में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ धर्मेन्द्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि गान, ज्ञान और ध्यान जीवन के आधार हैं। यह युवा महोत्सव शिक्षा का ही एक जीवंत पाठ है, जो विद्यार्थियों को जीवन के विभिन्न रंगों से परिचित कराता है। कुलपति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज विद्यार्थी केवल उपाधि लेने नहीं आते, बल्कि जीवन के विविध मार्गों पर आगे बढ़ने के लिए शिक्षक रूपी अभिभावक से मार्गदर्शन प्राप्त करने आते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाएं और उनके व्यक्तित्व विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.