रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने बीए/बीएससी/बीकॉम सेमेस्टर-6 (4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम सत्र 2022-2026) की नियमित, सीबीसीएस बैकलॉग, वोकेशनल (2022-2025) और ऐड-ऑन-सीए एडवांस डिप्लोमा कोर्स परीक्षा 2025 (ऑनलाइन मोड) के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि अधिसूचित कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 10 दिसंबर से 17 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। वहीं, विलंब शुल्क के साथ फॉर्म 18 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक भरे जा सकेंगे। विलंब शुल्क प्रति परीक्षार्थी 400 रुपये तय किया गया है। कोई भी व्यक्तिगत फॉर्म या शुल्क विश्वविद्यालय कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को अपने परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन मोड में विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.