रांची, जनवरी 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की एक सशक्त टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए सोमवार को ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुई। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी कुलपति प्रो डीके सिंह ने टीम को हरी झंडी दिखाकर विदा किया और सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। कुलपति प्रो सिंह ने कहा कि युवा महोत्सव सिर्फ प्रतियोगिता का मंच नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि रांची विश्वविद्यालय के प्रतिभागी अपनी कला, अनुशासन और समर्पण से विश्वविद्यालय और झारखंड का नाम गौरवान्वित करेंगे। उन्...