रांची, जनवरी 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। युवा कांग्रेस के महासचिव रोहित सिन्हा को रांची विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। महासचिव के रूप में उनके योगदान को पार्टी ने सराहा है। एक बार फिर से आलाकमान ने उन पर विश्वास जताया है। लगातार दूसरी बार उन्हें पुनः प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने रांची विधानसभा चुनाव में रांची सीट से टिकट लिए मजबूती से दावेदारी की थी। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर, प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि महासचिव के रूप में रोहित सिन्हा ने जो कार्य किए हैं, पार्टी उनकी सराहना करती है। रांची लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने सक्रियता दिखाई थी और हर प्रखंड में घूम-घूम कर प्रचार-प्रसार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.