बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- रांची रोड पर अतिक्रमण बरकरार, अभियान का नहीं दिख रहा असर अभियान के दौरान एक से 2 घंटे के अंदर ही फिर से सज जाती हैं दुकानें बुलडोजर चलाकर की जा रही महज खानापूर्ति नालंदा कॉलेज मोड़ से अनुमंडल कार्यालय तेराहा तक चला अभियान, वसूला 29 हजार जुर्माना चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे लोग फोटो : बुलडोजर : नालंदा कॉलेज मोड़ के पास सोमवार को अवैध अतिक्रमण पर चलता बुलडोजर। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए एक तरफ अभियान चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ, अभियान आगे बढ़ते ही लोग फिर से अतिक्रमण कर रहे हैं। फुटपाथ पर गैरेज व मिस्त्रियों का कब्जा तो जंक्शन प्वायंट पर ठेले वालों का कब्जा रहता है। रांची रोड पर फिलहाल हर तरफ अतिक्रमण बरकरार है। जहां अभियान चल चुका है, वहां भ्ज्ञी इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। ...